तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामलों में आपको धैर्य रख कर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी जिम्मेदारी को समय से पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो परिवार में कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने शारीरिक कष्टों को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना होगा, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी।