फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों आय में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Tue, 02 Jun 2026 05:16 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का संदेश दे रहा है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
वृश्चिक राशि आज का दैनिक राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जो ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। कभी-कभी इनका स्वभाव थोड़ा तीखा या जिद्दी हो सकता है, लेकिन यही जिद इन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती है। इस राशि के लोग गहराई से सोचने वाले, रहस्यमयी और आत्मविश्वासी होते हैं। ये अपने काम को पूरी लगन और जुनून के साथ करते हैं और लक्ष्य हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। ये भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं और कठिन समय में भी खुद को संभाल लेते हैं। अपनी निजी जिंदगी को ये ज्यादा साझा नहीं करते और अपने राज खुद तक ही रखते हैं। आज का राशिफल

विज्ञापन

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का संदेश दे रहा है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं और खुद पर खर्च करने का मन भी बनेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या किसी खास आयोजन की योजना बन सकती है, हालांकि उसमें खर्च भी खूब होगा।

कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र, इन राशियों के लिए शुभ रहेगा जून का महीना

विज्ञापन
विज्ञापन


Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें