Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।]
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद भी खड़ा हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।