वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि आपका कोई धन रुका हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने कहीं प्रॉपर्टी में धन का निवेश किया था, तो वह भी आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा।