कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के काम की सराहना होगी। जीवनसाथी से आप यदि कोई बातचीत करेंगे, तो आपको उनकी बातों को समझने की कोशिश करनी होगी। आपको कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों को अपनी वाणी व व्यवहार से प्रसन्न रखेंगे। आपके कुछ गुप्त शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।