फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा धन लाभ या रहेंगी परेशानियां, पढ़ें भविष्यफल

Tue, 17 Nov 2026 06:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ षड्यंत्र या गलत माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर किसी पर तुरंत भरोसा न करें। अपनी योजनाओं और निजी बातों को सीमित लोगों तक ही रखें। अपनी मेहनत और समझदारी पर भरोसा बनाए रखेंगे तो परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल पाएंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातक साहसी, दृढ़ निश्चयी और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इनके लिए मूंगा रत्न शुभ माना जाता है। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं और रिश्तों में वफादार रहते हैं। इनकी पहचान इनका मजबूत इरादा और जुनून होता है। हनुमान जी और भगवान शिव की पूजा करना इनके लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज प्रॉपर्टी और संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का अवसर मिल सकता है। नई संपत्ति खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है और इस दिशा में सकारात्मक परिस्थितियां बनने के संकेत हैं। बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम भी पूरा हो सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। लंबे समय बाद किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि, अपनी कीमती वस्तुओं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ षड्यंत्र या गलत माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर किसी पर तुरंत भरोसा न करें। अपनी योजनाओं और निजी बातों को सीमित लोगों तक ही रखें। अपनी मेहनत और समझदारी पर भरोसा बनाए रखेंगे तो परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल पाएंगे।
साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, खर्चों का रखना होगा ध्यान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें