वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य कानून में लंबित है, तो आपको उसकी सुध-बुध लेनी होगी, तभी आप उसमें पूर्ण रूप से सफलता हासिल कर पाएंगे। यदि आपके शत्रु आपको भड़काने की कोशिश करें, तो भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आप अपने व्यापार की चल रही समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।