वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे क्योकि वह किसी गलत संगति में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको परिवर्तन करने से लाभ मिल सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, वे अपने परिवार से मिलने के लिए लालायित हो सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आपको पूरा होगा। यदि आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें।