तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको अपने व्यापार का रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी काफी प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय का लाभ मिलेगा। आपको कोई गुमराह करने का प्रयास कर सकता है, सतर्कता बरतें। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।