वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।]
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप अपने घरेलू मामलों को घर में ही सुलझा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपनी जीवन शैली को आकर्षक बनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके धन धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं।
उपाय
- किसी गरीब को भोजन दें।
- घर में दीप जलाएं और मां दुर्गा की पूजा करें।
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।