वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार की ओर से भी आपको सुख शांति भरा समय व्यतीत करने को मिलेगा। यदि कोई कलह थी तो वह आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,जिसका भविष्य में लाभ उठाएंगे। जो लोग किसी सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं,उन्हे सफलता मिल सकती है। मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है,इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाते समय सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आपकी झड़प हो सकती है।