तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े आपके सभी विवाद सुलझ सकते हैं। जायदाद से संबंधित मामले में आपको परिवार के सदस्यों की ओर से निराशा हाथ लगेगी। आपको किसी नई योजना में धन का निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपके आसपास के लोग आपके लिए कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं,जिन्हें आपको धैर्य धारण करते हुए संभालना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से आपसे नाराज हो सकता है।