वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में तोलमोल कर बोलने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगा सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।