तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर चिंता सताएगी। परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से यदि आप कोई सलाह मांगेंगे, तो उनकी सलाह आपके खूब काम आएगी। यदि परिवार में सदस्यों से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप किसी बैंक. व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह अभी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।