वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का अधिपति मंगल ग्रह होता है। इस राशि के लोग साहसी, दृढ़ निश्चयी और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। एक बार जो लक्ष्य तय कर लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ये अपने प्रियजनों के प्रति बेहद समर्पित होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। इस राशि के लिए लाल और मैरून रंग शुभ माने जाते हैं तथा मूंगा धारण करना लाभकारी माना जाता है।