वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सोच समझकर आगे बढ़ेंगे और किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने में आप अपने भाई- बहनों से सलाह अवश्य करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।