तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और आप अपने आवश्यक कामों में धैर्य से आगे बढ़ें। अपनों का सहयोग बनाए रखें और विनम्रता से काम लें। किसी नए काम की पहल करने से आपको बचना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपनी आवश्यकताओं के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार के लोग यदि आज कोई बात समझाएंगे, तो वह उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं।