वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा वरना आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।