वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आवश्यक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। वाणिज्य गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और किसी काम को करने में संकोच न करें, वह पूरा अवश्य होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।