कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई समस्या हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपको खुशी होगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। पिताजी को आप किसी बिजनेस संबंधी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।