वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सचेत रहना होगा। संतान के करियर में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको किसी की कही सुनी बातों में नहीं आना है। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उसमें किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।