तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में लोगों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से नई पहचान मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह का प्रस्ताव आ सकते है। आप परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।