आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आवश्यक कामों में आप तेजी दिखाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आवश्यक कामों में आप तेजी दिखाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रहने विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।