फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों को दिवाली पर सरप्राइज मिल सकता है, पढ़ें 8 नवंबर का राशिफल

Sun, 08 Nov 2026 05:02 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन में खुशी और संतोष का भाव रहेगा। घर में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है या कोई ऐसा सरप्राइज मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यशील और भौतिक सुख-सुविधाओं को पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रिय होती है और ये अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। परिवार और रिश्तों के प्रति इनका लगाव गहरा होता है। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इनके विकास में रुकावट बन सकती है, लेकिन यही दृढ़ निश्चय इन्हें मजबूत भी बनाता है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन में खुशी और संतोष का भाव रहेगा। घर में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है या कोई ऐसा सरप्राइज मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। इससे परिवार का माहौल खुशनुमा होगा और अपनों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि, छोटे बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें।

किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें, क्योंकि बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम बाद में परेशानी पैदा कर सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आपसी सहयोग से किसी पारिवारिक मामले को सुलझाने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें