फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: वृषभ राशि वालों दिन धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता देने वाला रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 28 May 2026 05:04 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज का दिन धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता देने वाला रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। 
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग शांत, भरोसेमंद और स्थिर स्वभाव के होते हैं। इन्हें जीवन में सुरक्षा और आराम पसंद होता है, इसलिए ये हर कदम सोच-समझकर उठाते हैं। ये मेहनत से धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता हासिल करते हैं। अच्छे भोजन, संगीत और सुकून भरी जिंदगी इनकी पसंद होती है। रिश्तों में ये बेहद वफादार होते हैं। इस राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो प्रेम, सुख और सौंदर्य का कारक है। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इन्हें पीछे रोक सकती है, लेकिन यही दृढ़ता इन्हें मजबूत भी बनाती है। आज का राशिफल

विज्ञापन

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता देने वाला रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार मन में आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते या विवाह की बात तय होने से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। हालांकि संतान का थोड़ा जिद्दी या मनमौजी व्यवहार आपको चिंता में डाल सकता है।

कर्क में गुरु लाएंगे प्राकृतिक आपदाएं, बाढ़, तूफान के साथ दुनिया में विवाद और मंदी का खतरा, पढ़ें राशि पर प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई को शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में राहु करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें