फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का वृषभ राशिफल: अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा, पढ़ें 26 नवंबर का राशिफल

Thu, 26 Nov 2026 05:02 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज आपकी समझदारी और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगी। आप किसी उलझे हुए मामले को भी अपने विवेक से सुलझाने में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यशील और भौतिक सुख-सुविधाओं को पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रिय होती है और ये अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। परिवार और रिश्तों के प्रति इनका लगाव गहरा होता है। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इनके विकास में रुकावट बन सकती है, लेकिन यही दृढ़ निश्चय इन्हें मजबूत भी बनाता है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज आपकी समझदारी और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगी। आप किसी उलझे हुए मामले को भी अपने विवेक से सुलझाने में सफल हो सकते हैं। हालांकि, बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें, क्योंकि आपकी अच्छी बात भी सामने वाले को बुरी लग सकती है। खरीदारी के दौरान उत्साह में आकर बजट से बाहर खर्च न करें। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर परिस्थिति में भावनात्मक मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने या आपकी छवि प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी उनके इरादों पर भारी पड़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके सहयोग से लंबे समय से अटके किसी काम को पूरा करने का रास्ता भी खुल सकता है। आज अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें