आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि के आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि के आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपको किसी कार्यक्षेत्र में यदि कोई भी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसे आप अपने विचारों से सामान्य बनाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।