वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और भरोसेमंद होते हैं। इन्हें सुख-सुविधाएं और सुंदर चीजें पसंद आती हैं। ये अपने फैसलों पर कायम रहते हैं और मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। हरा रंग इनके लिए शुभ माना जाता है और इनके स्वामी शुक्र हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी कार्यकुशलता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। भाग्य का साथ मिलने से जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता की उम्मीद रहेगी। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फैसला भी संभव है। भाई-बहनों के साथ अगर किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो उसे खत्म करने का अच्छा मौका मिलेगा। रिश्तों को संभालने में आपकी समझदारी आज काम आएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।