फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: वृषभ राशि वाले अनावश्यक कार्यों से बचें, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

Wed, 18 Nov 2026 05:02 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप अपना ध्यान महत्वपूर्ण कामों पर केंद्रित रखें। इधर-उधर की बातों और अनावश्यक गतिविधियों में समय गंवाने से बचें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यशील और भौतिक सुख-सुविधाओं को पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रिय होती है और ये अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। परिवार और रिश्तों के प्रति इनका लगाव गहरा होता है। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इनके विकास में रुकावट बन सकती है, लेकिन यही दृढ़ निश्चय इन्हें मजबूत भी बनाता है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप अपना ध्यान महत्वपूर्ण कामों पर केंद्रित रखें। इधर-उधर की बातों और अनावश्यक गतिविधियों में समय गंवाने से बचें। घूमने-फिरने या किसी यात्रा के दौरान आपको कोई छोटी-सी जानकारी मिल सकती है, जो आने वाले समय में काफी उपयोगी साबित होगी। सरकारी विभाग में लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे आपको राहत मिलेगी।

घर की सजावट, मरम्मत या उसे नया रूप देने का विचार भी मन में आ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी और गर्व महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और लोग आपके फैसलों को महत्व दे सकते हैं। आज अपनी जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएं और मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें