Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। सरकारी कामों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग- पीला
उपाय
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।