फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: वृषभ राशि वालों को रखना होगा संयम, पढ़ें आज का राशिफल

Fri, 13 Mar 2026 05:02 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज का दिन आपको अपने व्यवहार और वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। किसी से भी बात करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि
विज्ञापन

वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं  के साथ-साथ विलासिता का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र के प्रभाव से इस राशि के लोग शांत स्वभाव के, धैर्यवान और भौतिक सुखों को पसंद करने वाले होते हैं। साथ ही इनका आकर्षण भी अधिक होता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने व्यवहार और वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। किसी से भी बात करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। आज अपने खर्चों पर भी विशेष ध्यान दें और उनका सही लेखा-जोखा रखें, नहीं तो अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर झगड़े या विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि मामला कानूनी रूप भी ले सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। जो लोग रोजगार को लेकर लंबे समय से परेशान थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Chandra Grahan Dosh: कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें