वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके काम भी आसानी से बन जाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को डिनर कराने लेकर जा सकते हैं। हालांकि आपको जीवन साथी से किसी भी वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी पिछली की हुई किसी गलती के लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है।