मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे,उन्हें कहीं घुमाने अथवा डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,लेकिन बिजनेस करने वाले लोगों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहना होगा क्योंकि शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने धन का निवेश सोच विचार कर करना होगा। यदि आपने किसी के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए परेशानी दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है,जिसको लेकर आप लंबे समय से परेशान थे।