वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि वह अपने साथी के साथ किसी भी पार्टी को करने के मूड में रहेंगे। आपको अपने बिजनेस में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आपके धन कमाने के मार्ग में व्यवधान आएंगे। आपके मन में किसी नए कार्य को करने के लिए उत्साह बना रहेगा और आप किसी नए निवेश की योजना में भी धन लगा सकते हैं। घर परिवार में किसी अहम मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, जिसमें आपको लोगों के सामने अपनी बात रखनी होगी।