फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (25 To 31 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 25 Jul 2022 12:04 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभप्रद साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में उन घरेलू समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे जो बीते समय से आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण रही हैं।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभप्रद साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में उन घरेलू समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे जो बीते समय से आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण रही हैं। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। कहीं से रुका हुआ या फिर उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं,लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो अपने व्यवसाय को विस्तार करने से पहले धन संबंधी स्थिति को क्लीयर करके चलना उचित रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीतर करेंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय : प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से तिलक लगाकर पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें