वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में, लेकिन आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आज आपको निजात मिलेगी। आप अपने पिताजी से अपने मन की बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नव विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।