वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कोई प्रमोशन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और कामकाज से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को भी करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आएंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। यदि आपको विदेश से कोई बेहतर अवसर आए,तो आपको हाथ से नहीं जाने देना है।