वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों में ध्यान लगाएंगे,लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने कामों की ओर भी ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो उसमें आपको धन लेने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा करा सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे,लेकिन परिवार में आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।