फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:45 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-शासन से जुड़े कार्यों में सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-शासन से जुड़े कार्यों में सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी स्थान विशेष पर तबादले या उच्च पद की प्राप्ति चाहते थे, उनका इंतजार इस सप्ताह समाप्त हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से भी काफी अनुकूल साबित होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल और लाभदायक साबित होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों का अपनी पार्टी और समाज में मान-सम्मान और प्रभुत्व बढ़ेगा। लोग आपके द्वारा लिए गए निर्णय का न सिर्फ सम्मान करेंगे बल्कि उस पर अमल भी करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बिठाने में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आ सकती हैं, हालांकि यह स्थिति कम समय तक ही रहेगी। आप अपने विवेक से इसका हल निकालने में कामयाब हो जाएंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ कहीं लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत और खान-पान पर विशेष ध्यान दें,अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में शुद्ध घी का दीया जलाकर नारायण कवच का पाठ करें। इसके साथ प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें