वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना लाभदायक रहेगा। वह इसका इस्तेमाल करके लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। ऑफिस में कार्यरत लोग लड़ाई झगड़े के बाद अपने अच्छे वव्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और आपके संबंध मधुर होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं।