मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दिलाने वाला रहेगा। आपको नौकरी में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। विद्यार्थी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति व निष्ठा भाव से जुटे नजर आएंगे। आपकी दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए जाने की योजना ना कामयाब रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आय में वृद्धि के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।