तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं,तो वह अपने घर से दूर जाकर करेंगे यह उनके लिए लाभदायक होगा। परिवार के सदस्यों से कोई आपसी वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर ले जाने के लिए सोच सकते हैं। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की समस्याओं को लेकर उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आपको किसी के साथ खाली बैठकर समय बिताने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं।