तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई विरोधी आज आपके खिलाफ सोची समझी साजिश रच सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचे। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए अत्यधिक धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में बड़ा नुकसान हो सकता है।