मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे और आपका मन भी परेशान रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।