तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है, जिन्हें सुंदरता, प्रेम, कला और ऐश्वर्य का प्रतिनिधि कहा जाता है। इस राशि के जातक रचनात्मक सोच रखने वाले, शालीन और कूटनीति से काम लेने वाले होते हैं। उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है, जिससे लोग आसानी से उनकी ओर आकर्षित होते हैं। वे हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं और मतभेदों को समझदारी से सुलझाने में सक्षम माने जाते हैं। आज का राशिफल।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाहनों का प्रयोग सावधानी से करने के लिए रहेगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही हैं। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चली आ रही थी, तो वह भी बढ़ सकती हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और किसी प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं