तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बेकार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की आज अपने जीवनसाथी से कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं,इसीलिए उन्हें पहले ही बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह किसी नई प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उनको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।