तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा और व्यापार में यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों को यदि उनके अधिकारी कोई काम सौंपे, तो उन्हें उसे पूरा ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आप अपने घर किसी नए वाहन को भी लेकर आ सकते हैं।