कन्या
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उससे नरमी से पेश आएं वरना आपका वह धन फंस सकता है। परिवार के सदस्यों में चल रहे आपसी वाद विवाद में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। निजी मामलों में आप अपनी रुचि बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।