फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत, पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 26 Apr 2026 05:14 AM IST
Soniya Kaushik ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Tula Rashifal: आज धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोई काम पूरा होते-होते अटक सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। 
विज्ञापन
26 अप्रैल का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि- तुला राशि पर शुक्र का प्रभाव होता है, जो प्यार, खूबसूरती और कला का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोग रिश्तों में ये समझदारी से काम लेते हैं और सामने वाले की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हैं। हालांकि, हर चीज में बैलेंस बनाने के चक्कर में ये कभी-कभी निर्णय लेने में देर कर देते हैं। इस राशि के लोग संतुलन और शांति को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। ये हर स्थिति में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करते हैं और विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, जिससे लोग आसानी से इनकी ओर खिंचते हैं। संगीत, फैशन और सजावट जैसी चीजों में इनकी खास रुचि होती है।आज का राशिफल

विज्ञापन

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोई काम पूरा होते-होते अटक सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। बिजनेस डील्स को सोच-समझकर ही फाइनल करें। संतान की संगति और करियर पर ध्यान देना जरूरी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से निजी जानकारी साझा करने से बचें, वरना अनावश्यक विवाद बढ़ सकते हैं।


 

Vakri Shani: जुलाई में वक्री हो रहे शनि, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग का खास महत्व, कुंडली में ये योग बनने पर व्यक्ति बनता है महान हस्ती


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें