तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में उत्तम रहने वाला है। उनके कुछ अधूरे कार्यों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और वह पूरे होंगे। आप आज कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको धन संबंधित योजनाओं में निवेश करना बेहतर रहेगा। इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। सामाजिक गतिविधियों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी।